राज्य के समग्र विकास में सहभागिता के लिए उद्योग सचिव ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

न्यूज़
Spread the love



JICA, JETRO और NEC के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

औद्योगिक विकास  में रणनीतिक सहयोग देगा JICA

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल और
ज़ियाडा के प्रबंध निदेशक श्री वरुण रंजन ने दिल्ली  में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठक की।

झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ सुश्री अदिति पुरी के साथ एक  बैठक की। जिसमें JICA ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की। वही  उद्योग सचिव  ने  जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक श्री सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की। JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों पक्ष नए निवेश अवसरों को खोलने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों पर सहमति बनी है।
जबकि एक बैठक नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में NEC कॉर्पोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी के श्री रयोहेई आइबा के साथ हुई। आईटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिज खनन के लिए डिजिटल तकनीकों और NEC के सहयोग से एक जापानी भाषा अकादमी की स्थापना में संयुक्त उद्यम के अवसरों की खोज करेगी। NEC ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उसके साथ साझेदारी करने में गहरी रुचि व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *