झारखंड में 29 और 30 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर देखने को मिलेगा, जिससे संताल और कोल्हान प्रमंडल में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 27 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
