झारखंड: पुराने झगड़े का खौफनाक अंत, महिला की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

jharkhand News न्यूज़
Spread the love

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुराने विवाद को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी पुडवा उर्फ चोक सिंकू का महिला शिरू गोपे से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसने महिला को किसी काम का बहाना बनाकर सुनसान स्थान पर बुलाया और वहां उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *