रांची से बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए चलेंगी नई ट्रेनें

रांची न्यूज़
Spread the love

रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए दो नई ट्रेनें चलेंगी। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु सेक्शन में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होते ही नई ट्रेन के लिए स्लॉट उपलब्ध हो सकता है। यह विकास कार्य लगभग एक माह में पूरा होने की संभावना है।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर 

रांची से बेंगलुरु के लिए चलनेवाली ट्रेन बरकाकाना-गया-जबलपुर-नागपुर-काजीपेट-धर्मावरम मार्ग से होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) करने की योजना है।

रांची से बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए चलेंगी नई ट्रेनें

रांची से हैदराबाद के लिए प्रस्तावित ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार) किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी दोनों ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रस्तावित किया गया है और इनके संचालन के अनुभव के आधार पर आगे इन्हें नियमित ट्रेनों में बदला जा सकता है।

जानिए दक्षिण की ओर जानेवाली ट्रेनों की स्थिति:

  • 13351 धनबाद-एलेप्पी- इस माह सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग
  • 12835 हटिया-बेंगलुरु- 21 जुलाई तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग
  • 18637 हटिया-बेंगलुरु वीकली सभी श्रेणियों में 25 जुलाई तक वेटिंग
  • 16620 धनबाद-पोदानूर वीकली 22 व 29 जून को रिग्रेट, 27 जुलाई तक वेटिंग
  • 22837 धरती आबा हटिया से एर्नाकुलम वीकली- 27 जुलाई तक वेटिंग

रांची एयरपोर्ट से चेन्नई और बेंगलुरु जाने का किराया भी काफी बढ़ा हुआ है। बेंगलुरु और चेन्नई जाने का अगले पांच दिन तक किराया 9000 से 11000 रुपये तक है। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि बेंगलुरु और चेन्नई के लिए सीटें जल्द भर जा रही हैं। अगले पांच दिनों तक 80 प्रतिशत तक सीटें भर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *