देवघर एम्स में गर्भाशय कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम, स्क्रीनिंग को बताया जरूरी.

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

महिला स्वास्थ्य पहल के तहत देवघर ‘एम्स’ के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा ‘गर्भाशय कैंसर’ पर मंगलवार 30 जून को  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वनीता लाल, डीन बायोकेमिस्ट्री और डॉ. राजेश कुमार, एमएस, विभागाध्यक्ष जनरल मेडिसिन उपस्थित रहे। दोनों ने अपने ज्ञान और अनुभव साझा कर महिलाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया।

विभागाध्यक्ष प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. प्रियंका राय ने गर्भाशय कैंसर की समय पर पहचान और प्रबंधन का महत्व बताया। उन्होंने  देवघर ‘एम्स’ में उपलब्ध जांच और उपचार सेवाओं की जानकारी भी दी।

जागरूकता अभियान के तहत एक लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसके बाद प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण भी हुआ। 

इस अवसर पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वाति प्रिया, डॉ. वीनीता सहित विभिन्न विभागों के अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *