निर्माणाधीन सुरंग में फंसे आठ मजदूरों की मौत, शव बरामद, रेस्क्यू अभियान जारी

देश-विदेश
Spread the love

 सिक्किम के नामची जिले में समारदुंग, झोलुंगे के पास  निर्माणाधीन सुरंग में फंसे आठ मजदूरों की मौत हो जाने की सूचना है. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने आठ मजदूरों के शव बरामद कर लिये हैं. 


साथ ही बाकी मजदूरों, कंपनी के कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित निकालने की कवायद जारी है.  राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि मजदूरों के शव गंगटोक स्थित सिंगतम जिला अस्पताल और नमची जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.बता दें कि कल लैंडस्लाइड के कारण सुरंग धंस गयी थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *