संत जेवियर्स कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ध्वज, एक राष्ट्र, एक भावना के संदेश के साथ 14 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा निकाली गई. 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी और एनएसएस के सहयोग से इस यात्रा का आयोजन किया.
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संत जेवियर्स कॉलेज परिसर से हुआ. इसके बाद यात्रा शहीद चौक पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक गई. यात्रा को कॉलेज की प्राचार्या डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति में रवाना किया गया.
