14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी रक्षक सिंह को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

Ranchi News: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी रक्षक सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। रक्षक सिंह ने 27 अगस्त को कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया था।रक्षक सिंह TDPL एजेंसी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। सीआईडी ने उसे 6 अगस्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।

14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी TDPL एजेंसी को दी गई थी।इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। अब तक 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यागते समेत 20 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *