झारखंड के तीन IAS अफसरों ने किया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन

रांची न्यूज़
Spread the love

झारखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों राहुल पुरवार, रमेश घोलप और अजय कुमार सिंह ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर जाने की इच्छा जताई है. कार्मिक विभाग के आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन तीनों अधिकारियों ने बाह्य सेवा में जाने के लिए राज्य सरकार को अपना औपचारिक आवेदन सौंप दिया है.

राज्य स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आगे की कार्यवाही केंद्र सरकार के स्तर पर की जाएगी. इसके तहत, केंद्र सरकार के संबंधित उपक्रमों (पीएसयू) या संस्थानों द्वारा इन अधिकारियों का विधिवत साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा.

केंद्रीय संस्थानों में साक्षात्कार की यह प्रक्रिया पूरी होने और वहां से आधिकारिक सहमति मिलने के बाद ही अधिकारियों के अंतिम चयन और पदस्थापन पर मुहर लगेगी. फिलहाल इन अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी तरह से इस इंटरव्यू और उसके बाद होने वाले अंतिम फैसले पर निर्भर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *