मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने किया एनकाउंटर

बिहार
Spread the love

 बिहार के जमुई जिला में लड़की से बैड टच मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले का मुख्य फरार आरोपी नंदन यादव से पुलिस की मुठभेड़ की खबर है. जिसमें नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. जबकि दूसरे आरोपीहरे राम का पैर टूट गया है. मठभेड़ के बाद दोनों ही आरोपियों को पुलिस जमुई के सदर अस्पताल लायी है. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से ये दोनों आरोपी फरार थे. लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के माध्यम से ये कार्रवाई की.


दरअसल वायरल वीडियो में नंदन यादव मुंह पर गमछा लपेटे हुए था. जिसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. इसके साथ ही हरे राम यादव भी फरार था. वहीं इससे पहले 21 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को अरेस्ट किया था. उनसे पूछताछ के बाद ही नंदन और हरे राम के बारे खुलासा हुआ.

यहां बता दें कि घटना 19 सितंबर की है. घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में लड़की को कुछ युवकों द्वारा बैड टच किया गया था. इस मामले की शिकायत थाना में किसी ने नहीं की थी. बल्कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. फिर पीड़ित पक्ष से बात करके प्राथमिकी दर्ज करवाया.

ये है मामला

दरअसल 19 सितंबर को 10वीं की छात्रा और उसका दोस्त कोचिंग के बाद मड़वा पहाड़ की ओर घूमने जा रहे थे. दोनों स्कूटी से थे. लेकिन लौटते वक्त उन्हें कुछ युवकों ने घेर लिया और लड़की को बैड टच तकने लगे. लड़की ने हाथ जोड़कर उनसे जाने देने को भी कहा, लेकिन वे नहीं माने. करीब आधे घंटे तक युवक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते रहे. हालांकि उस रास्ते से लोग गुजरते रहे पर किसी ने उन युवकों को नहीं रोका. लेकिन कुछ देर के बाद एक स्थानीय नागरिक ने इसका विरोध किया, जिसके बाद युवकों ने उव्हें जाने दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *