JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन*रांची, 27 सितंबर।

रांची न्यूज़
Spread the love

JITO Ranchi के कार्यकाल 2026–28 के लिए रविवार को एजीएम के पश्चात चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। JITO Ranchi के इतिहास में यह पहली बार है, जब एजीएम के बाद चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चुनाव होना था, जिसके लिए चार नामांकन प्राप्त हुए। चुनाव मैदान में श्रीमती पायल सेठी, श्री विशाल जैन, श्री कुणाल जैन और श्री प्रतीक जैन शामिल थे।मतदान में पायल सेठी को 71, विशाल जैन को 68 और कुणाल जैन को 42 मत प्राप्त हुए। प्राप्त परिणामों के आधार पर तीन निर्वाचित निदेशकों द्वारा कार्यकाल 2026–28 के लिए नई Head Table का गठन किया गया।

नई Head Table में चेयरमैन के रूप में श्रीमती पायल सेठी, चीफ सेक्रेटरी के रूप में श्री कुणाल जैन तथा ट्रेजरर के रूप में सीए मोहित जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए श्री प्रदीप जी जैन को आरओ (Returning Officer) नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया।नई Head Table का विधिवत कार्यभार आगामी निर्धारित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन का कार्यभार सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *