आदित्यपुर : अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर पलटा, डीजल चोरी करने में जुटे ग्रामीण

गम्हरिया थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड गेट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन डीजल टैंकर अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिससे कुछ देर तक वहां अफरातफरी मच गई. बताया जाता है कि डीजल पिकअप वैन टैंकर गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है. वाहन चालक […]

Continue Reading

केएन त्रिपाठी पर सर्वाधिक आठ आपराधिक मामले दर्ज, संपत्ति के मामले में भी टॉप पर

झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण (20 मई) में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में मतदान होना है. इसमें कुल 54 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं. चतरा में 22, कोडरमा में 15 और हजारीबाग में 17 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 27 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें नौ उम्मीदवारों के खिलाफ […]

Continue Reading

ईचागढ़ विस क्षेत्र में किए गए विकास से भाजपा को जीत का भरोसा

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों की सरगर्मी बढ़ गई है. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी उम्मीदवार अपना पूरा दम लगा रहे हैं. प्रत्याशी अपना चुनावी ऐजेंडा और विकास के भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं तो सांसद पांच सालों के दौरान जनता और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए […]

Continue Reading

झारखंड अग्निशमन विभाग को मिलेंगे 13 नये दमकल वाहन, निरीक्षण करने चार सदस्यीय टीम गयी महाराष्ट्र

अग्निशमन विभाग का संसाधन इस गर्मी में बढ़ने वाला है. आग से मुकाबला करने के लिए फायर ब्रिगेड में 13 नये दमकल वाहन जुड़ने जा रहे हैं. इनके फेब्रिकेशन का काम पूरा हो गया है. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की चार सदस्यीय टीम दमकल वाहन के निरीक्षण के लिए महाराष्ट्र के पालघर गयी है. जून […]

Continue Reading

एनजीटी के आदेश के बाद राज्य सरकार रेस, निकाला नियुक्ति का विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अध्यक्ष और सदस्य सचिव के लिए नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद की रेस में कई सेवानिवृत आइएएस, आइएफएस सहित कई पर्यावरणविद भी शामिल हैं. बताते चलें कि एनजीटी झारखंड राज्य प्रदूषण […]

Continue Reading

धन-बल से अपनी नाकामी छुपाना चाहती है झामुमो : संघ

सिंहभूम लोकसभा के तीन विधानसभा में कल जिस तरह से ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र में पैसा बहाया गया यह चर्चा का विषय है. इससे साफ झलकता है कि लोकतंत्र के महापर्व में धन-बल से अपनी नाकामी झामुमो छुपाना चाहती है. विस्थापित ग्रामीणों को अपने झूठे आश्वासन से जब अपने पक्ष में नहीं कर सकी तो, उनके वोटों को को नोटों से […]

Continue Reading

चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन से 1.10 लाख रुपए जब्त

झारखंड-बंगाल सीमा पर चिरकुंडा (बराकर) चेकपोस्ट पर एसएसटी (स्टैटिक सिर्विलांस टीम) ने रविवार की रात एक वाहन से 1.10 लाख रुपये जब्त किए. बताया गया कि पश्चिम बंगाल के पानागढ़ निवासी अनूप कुमार व वर्द्धमान निवासी राजकुमार साव रविवार रात करीब 12 बजे कार (संख्या डब्ल्यूबी 38ए 5195) से झारखंड से पश्चिम बंगाल जा रहे […]

Continue Reading

मंत्री आलमगीर के OSD संजीव व जहांगीर से 5 दिन पूछताछ करेगी ED,कोर्ट ने दी अनुमति

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को कोर्ट में पेश किया. दोनों की गिरफ्तारी पिछले सोमवार को हुई थी. रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में दोनों को पेश करने के बाद एजेंसी ने […]

Continue Reading

क्या बदलेंगे नोटा से जुड़े नियम? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिए निर्देश

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच नोटा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि नोटा से जुड़े नियमों को लेकर चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए। मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली […]

Continue Reading

झारखंड एसीबी में दस साल से अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों का नहीं हो रहा है तबादला

भ्रष्टाचार की जांच करने वाली झारखंड एसीबी में 10 साल से अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों का तबादला नहीं हो रहा है. एसीबी में वर्तमान में 39 ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो पिछले 10 साल से अधिक समय से एसीबी में पदस्थापित हैं. इनमें से अधिकतर कंप्यूटर के जानकार पुलिसकर्मी हैं. इसके अलावा एसीबी में आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मियों का स्वीकृत पद […]

Continue Reading