रांची में गरबा और डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों से सजा माहौल

न्यूज़
Spread the love




रांची

रांची में नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजक कविता वर्मा की ओर से डांडिया नाइट का भव्य आयोजन कचहरी रोड में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य कॉर्निथिया होटल अतिथि सांसद राज्यसभा डॉ॰ महुआ माजी, नन्द किशोर सिंह चंदेल,आयोजक कविता वर्मा, शंकर दूबे, मनीष सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। माननीय सांसद राज्यसभा डॉ० महुआ माजी के हाथों सभी को सम्मानित किया गया साथ ही अपने सम्बोधन में उन्होंने सभी को नवरात्रि कि बधाई और आयोजकों के इस गरबा नाइट्स के कार्यक्रम को सराहा

  माता रानी की पूजा-अर्चना और गणेश वंदना के बाद भक्तिमय गीतों पर सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक गरबा नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोग डांडिया खेलते नजर आए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का पारंपरिक तिलक, अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं, डांडिया नाइट को और खास बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

कपल गरबा ने कार्यक्रम को और भी यादगार  बना दिया, इस मौके पर कविता वर्मा,नंद किशोर सिंह चंदेल, शंकर दूबे, प्रदीप कुमार, मनीष सिंह, अंकित सिंह, नीलू सिंह,रीना सिंह,वीणा श्री,अर्चना सिंह, शीला उरांव, कविता साल,जिनिद सेकेंड होरो,अंकिता पाहान, हरिवंश प्रसाद, डॉ० नर्मदा, सिद्धांत श्रीवास्तव, दीपाली गर्ग,राखी सिंह,सहित रांची के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

  इस शुभ अवसर पर टिकट खरीदने वाले को कॉर्निथिया  होटल में 15% फूड एंड विवरेज पर विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ डिलिशियस फूड इंजॉय कर सकते हैं

नवरात्रि 2025 की इस रंगारंग डांडिया नाइट ने रांची में सांस्कृतिक उमंग और धार्मिक आस्था का अनोखा संगम पेश किया, जहां डांडिया और गरबा की धुन पर हर कोई झूम उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *