राम की भक्ति में रमा शहर, महावीरी झंडों से सजा बाजार

News न्यूज़
Spread the love

रामनवमी के उल्लास में शहर राममय हो चुका है. शहर से लेकर गांवों तक के बाजार महावीरी पताकों से पट चुके हैं. शहर के बड़ा चौक, गांधी चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक, कचहरी चौक समेत अन्य जगहों पर अस्थायी दुकानदार महावीरी झंडे बेच रहें हैं. बाज़ार में 10 रूपये से लेकर 300 रुपये तक महावीरी झंडे बिक रहे हैं.

दूसरी तरफ शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों को फूल माला व महावीरी झंडों से सजाया जा रहा है. अखाड़ा समितियों ने शहर के बड़ा चौक, टावर चौक सहित विभिन्न जगहों पर स्टेज का निर्माण कराया है. रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न चौक चौराहो पर डंके की आवाज गूंज रही है. कई स्थानों पर अखाड़ा समितियों ने आकर्षक झांकियां निकालने की भई तैयारी की है. सुरक्षा के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है. पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. अखाड़ों के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *