करम पर्व से पहले महिलाओं के खाते में पहुंचेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

न्यूज़
Spread the love



झारखंड सरकार ने करम पर्व से पहले राज्य की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अगस्त माह की किस्त जल्द ही लाभुकों के बैंक खातों में पहुंचा दी जाएगी। इस बार 50 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की राशि का लाभ मिलेगा।

जुलाई माह में सरकार ने 50 लाख 30 हजार लाभुकों को सम्मान राशि हस्तांतरित की थी। अब अगस्त की किस्त का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

जिलों को कहा गया है कि वे राशि ट्रांसफर से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी करें ताकि करम पर्व, जो कि इस वर्ष 3 सितंबर को मनाया जाएगा, से पहले महिलाओं तक यह मदद पहुंच सके।

मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं को आर्थिक संबल और सामाजिक सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर माह लाभुक महिलाओं को सीधे बैंक खाते में राशि हस्तांतरित की जाती है।

सरकार का मानना है कि यह योजना महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक मजबूती प्रदान करती है बल्कि परिवार और समाज में उनकी भूमिका को और भी सशक्त बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *