नियम तोड़ने पर एक दिन में 3,199 वाहनों के चालान कटे,

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

 राजधानी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में 20 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर 3,199 वाहनों के चालान काटे. सबसे अधिक 1,441 चालान बिना हेलमेट बाइक और स्कूटी चलाने वालों के काटे गए. 

वहीं सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग या नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1,228 चालान किए गए. इसके अलावा तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 177, रेड लाइट तोड़ने पर 155, नो एंट्री में वाहन चलाने पर 28 और गलत साइड ड्राइविंग के 26 चालान काटे गए. पिलियन राइडिंग पर 18, बिना ड्राइविंग लाइसेंस पर 18 और अतिरिक्त यात्री बैठाने पर 16 वाहनों के चालान कटे. 

Uploaded Image

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार,  20 अगस्त तक चलाए गए अभियान में कुल 61,908 वाहनों के चालान काटे गए  हैं. वहीं जुलाई महीने में ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 1 लाख से ऊपर वाहनों के चालान काटे थे. हालांकि अगस्त के अभी 20 दिन ही बीते है और चालान की संख्या 60 हजार से ऊपर चली गई है. 

ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार आम जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है. साथ ही हर चौक-चौराहे पर लाउड स्पीकर की मदद से लोगों को ट्रैफिक नियम बताए जा रहे हैं. वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और सड़क पर वाहन पार्क करने से पहले नो-पार्किंग के नियमों का ध्यान रखने को कहा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *