झारखंड में राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू, NDA विधायकों को दी जा रही ट्रेनिंग, 18 जून को वोटिंग 

रांची न्यूज़
Spread the love

झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मतदान में महज अब कुछ घंटे शेष हैं. ऐसे में चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व एनडीए के सभी विधायक एक साथ रांची के एक होटल में मौजूद हैं. 

इस दौरान विधायकों को 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही यह भी तय किया जा रहा है कि किसी प्रकार की कोई चूक मतदान केंद्र पर या मतदान के समय ना हो. होटल में एनडीए के सभी विधायकों के हर प्रकार के सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है.

वहीं, एनडीए के सभी विधायक गुरुवार को एक साथ बस से सुबह 8:30 बजे विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे. वहीं, गुरुवार देर शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *