सरला बिरला विश्वविद्यालय ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

रांची न्यूज़
Spread the love

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा तीन दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

अभियान का शुभारंभ एनएसएस समन्वयक डॉ. संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डीएसडब्लू बी. सामंता, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साग्निका प्रधान एवं प्रो. श्वेता कुमारी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नित्या गर्ग, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. संदीप चौधरी, प्रो. करण प्रताप सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. साग्निका प्रधान ने महुआ बीजों के उपयोग से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। 

डॉ. बी. सामंता ने नशे की प्रक्रिया एवं प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने नशे के मानव स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की।

डॉ. संदीप चौधरी ने नशे की लत से मुक्ति पाने के व्यावहारिक उपायों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्वेता कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास कुमार ने किया। अभियान के दूसरे दिन मॉडल हाई स्कूल, बराम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 

विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए नशीले पदार्थों एवं शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के अंतिम दिन मध्य विद्यालय, आरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार एवं डॉ. अतुल कर्ण ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने तथा अपने-अपने समुदायों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

अभियान को मिला व्यापक समर्थन

तीन दिवसीय इस नशा मुक्ति अभियान को विद्यार्थियों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उत्साहजनक सहयोग प्राप्त हुआ।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन पर आयोजक मंडली को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *