श्रावणी मेला-2026 से पहले SDM रवि कुमार के नेतृत्व में चला बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर के मुख्य मार्गों, फुटपाथों और तंग गलियों को साफ करने का निर्णय लिया।

अभियान के दौरान मंदिर के प्रवेश मार्ग और आसपास अवैध रूप से लगे दुकानों, काउंटरों, शेड और ठेलों को हटाकर रास्तों को पूरी तरह खाली कराया गया। प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना है।

मौके पर SDM रवि कुमार ने कहा कि श्रावणी मेले में कांवरियों को सुलभ जलार्पण और सुरक्षित मार्ग देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ कहा कि रास्तों का अतिक्रमण मुक्त रहना अनिवार्य है।

उन्होंने दुकानदारों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा, “मेले के दौरान अगर दोबारा किसी ने रास्ता बाधित किया या अतिक्रमण किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।”

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बाबा के दर्शन सुगम और सुरक्षित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *