केरल पहुंचे झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, कालीकट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत | दो दिवसीय दौरा शुरू

रांची न्यूज़
Spread the love

आज केरल के कालीकट (कोझिकोड) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के माननीय मंत्री जनाब हफीजुल हसन अंसारी जी का उनके दो दिवसीय केरल प्रवास के अवसर पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

माननीय मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी जी के केरल आगमन पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल, सुखद एवं मंगलमय प्रवास की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी, अरसे आलम (पप्पू भाई) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री का यह दो दिवसीय केरल दौरा आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा विभिन्न राज्यों के बीच सहयोग, संवाद एवं जनसरोकारों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *