रांची-गढ़वा के स्वास्थ्य केंद्रों पर खर्च होंगे 73 लाख, होंगे कई जरूरी काम

रांची न्यूज़
Spread the love

Ranchi News: झारखंड सरकार ने रांची और गढ़वा के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जरूरी काम कराने के लिए 73.31 लाख रुपये जारी किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दी गई है. इसका इस्तेमाल अस्पतालों की इमारत, चाहरदीवारी, शौचालय, बिजली, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने में किया जाएगा.

गढ़वा सदर अस्पताल के लिए 9.68 लाख रुपये

गढ़वा सदर अस्पताल में कई काम कराए जाएंगे. इसके लिए 9.68 लाख रुपये दिए गए हैं. अस्पताल परिसर में चाहरदीवारी बनाई जाएगी. पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे और पार्किंग में लगी टाइल्स और पेवर ब्लॉक की मरम्मत होगी. इसके अलावा स्टोर रूम का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. इस काम के लिए गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन फिट्ज़गेराल्ड कैनेडी को राशि खर्च करने की जिम्मेदारी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *