झारखंड अफीम तस्करी केस :  पूर्व नेशनल पहलवान अमित श्योराण दिल्ली में गिरफ्तार

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

Ranchi News :   झारखंड पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे पूर्व राष्ट्रीय पहलवान अमित श्योराण को गिरफ्तार कर लिया है. अमित श्योराण की गिरफ्तारी  दिल्ली के मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास से हुई है. उनके खिलाफ रांची के धुर्वा थाना में अफीम तस्करी का मामला दर्ज है.

हरियाणा के रोहतक निवासी अमित ने 2013 की नेशनल कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था. पुलिस के अनुसार, बाद में वह बाउंसर के तौर पर काम करने लगा और कथित तौर पर नशे के कारोबार से जुड़ गया.

पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2023 में 492 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार राजेश नाग से पूछताछ में अमित का नाम सामने आया था. वह झारखंड से अफीम लेकर दिल्ली और हरियाणा तक पहुंचाता था.

अमित को दिसंबर 2023 में अदालत ने प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था. उसके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत छह मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. अब रांची पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाकर पूछताछ करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *