रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आजाद बस्ती और रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक और अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया।बच्चों ने अपने शिक्षकों को गुलाब के फूल, कार्ड और उपहार देकर सम्मानित किया। बच्चों के प्यार और सम्मान से शिक्षक काफी खुश नजर आए। स्कूल के छात्रों ने स्कूल के सपोर्टिंग स्टॉफ को भी अपने तरफ से प्यार भरा तोफा देकर उनको सम्मानित किया।स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं, बल्कि बच्चों में नई सोच, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और देश की तरक्की में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।स्कूल के सरपरस्त डॉ. एम. एन. जुबेरी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ इंसानियत, अच्छाई, मोहब्बत, देशभक्ति और माता-पिता की सेवा का संस्कार भी देते हैं।उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में डॉ. एम. एन. ज़ुबैरी, स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा, हेड इंचार्ज सना अनाम, तनवीर अहमद, अली ज़ुबैरी, इसके इलावा किरण कुमारी, शजरा, बेनज़ीर, आयशा, सादिया, ऑफ़िया, सोहना, मोज़जमा, ज़ैनब, मिदहत, सिमरन, रहमानी सर, इफ़त, सीरीन, फ़रिया, मुश्कान, मनव्वर, चंदा, सदफ़ तथा रेड सी रामज़ान कॉलोनी की कहकाशां परवीन, आयशा वसीम, सबा नाज़, फ़िज़ा अनवर, सरिता लकड़ा, आफरीन खान, फरहिन परवीन, शाहीन परवीन, नूर फातिमा, स्कूल के सपोर्टिंग स्टॉफ रेनू मुंडा, नेहा कुमारी, बाबू भाई, चाँद भाई, राजा भाई, शकील भाई, खुर्शीद भाई आदि मौजूद थे।भवदीयसोनी सितारा केरकेट्टाप्रिंसिपलरेड सी इंटरनेशनल स्कूल, रांची
