डोरंडा काली पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह भव्य महोत्सव 14 सितंबर 2026 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को सुचारू और सफल बनाने के लिए पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रख्यात समाजसेवी श्री विनय सिन्हा ‘दीपू’ जी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात आयोजित कार्यक्रम मैं कमिटी का पदाधिकारी एव श्री विनय सिन्हा ‘दीपू’ जी के द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न हुआ।5 दिवसीय महोत्सव के मुख्य आकर्षण:भजन एवं सुगम संगीत: उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सुगम संगीत और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति होगी।महाप्रसाद (भंडारा): श्रद्धालुओं के लिए हर दिन भव्य महाप्रसाद और भोग भंडारे का वितरण किया जाएगा।बच्चों के कार्यक्रम: बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।महिला मंडल द्वारा कीर्तन: महोत्सव में हर दिन महिलाओं द्वारा विशेष भजन, कीर्तन और पारंपरिक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।मुख्य बिंदु:आयोजक: डोरंडा काली पूजा समितिमहोत्सव तिथि: 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तकभूमि पूजन कर्ता: मुख्य अतिथि सह समाजसेवी श्री विनय सिन्हा ‘दीपू’ जीउद्देश्य: 5 दिनों तक क्षेत्र को भक्तिमय बनाना और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करनाभूमि पूजन के बाद समिति के सदस्यों और श्री विनय सिन्हा ‘दीपू’ जी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस वर्ष का गणेश महोत्सव डोरंडा वासियों के लिए बेहद खास होने वाला है। भक्ति, सेवा और बच्चों की सहभागिता इस उत्सव का मुख्य केंद्र बिंदु होगी। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।इस अवसर पर कन्वीनर नरेंद्र पाल सिंह , शम्भू गुप्ता ,अध्यक्ष श्री नवीन मल्होत्रा , उपाध्यक्ष जयंत मजमूदार , नितेश गुप्ता सेक्रेटरी अमित गुप्ता , बिट्टू घोष , आलोक घोष ,बंटी घोष , राजा गुप्ता , शिशिर छेत्री, श्रीमती रीना शार्प , श्रीमती संतोषी गुप्ता ,बीनू सिंह , तापसी घोष चंपा घोष , मुनुमुन घोष लक्ष्मी देवी ,रीमा घोष ,रीमा घोष अनिल प्रधान जितेंद्र प्रसाद , दिनेश प्रधान विधुत घोष , सूरज नाथ , तपोष चक्रवाती एव सभी लोग उपस्थित रहे। भवदीय अमित गुप्ता। सचिव गणेश पूजा समिति डोरंडा काली मंदिर रोड रांची
