पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान 5 बच्चों के डूबने की सूचना

पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान 5 बच्चों के डूबने की सूचना, बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

Uncategorized झारखंड न्यूज़
Spread the love

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकया में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान पांच बच्चों के डूबने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुख व्यक्त किया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद दुखद और मुश्किल समय है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने प्रशासन से यह भी अपील की कि पूजा विसर्जन के दौरान इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा, निगरानी और बचाव दल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *