झारखंड में वन्यजीवों के इलाज की व्यवस्था होगी मजबूत, 5 जगहों पर खुलेंगे उपचार केंद्र

झारखंड न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

झारखंड में घायल और बीमार वन्यजीवों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में वन्यजीव उपचार केंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत पांच अलग-अलग स्थानों पर नए उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

वन विभाग के अनुसार, हटगामरिया, आनंदपुर, हजारीबाग, गोमिया और दलमा में इन केंद्रों को विकसित करने की योजना है। यहां वन्यजीवों के उपचार के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खास तौर पर हाथियों के इलाज की विशेष व्यवस्था रखने की तैयारी है।

हालांकि, इन केंद्रों का लाभ केवल हाथियों तक सीमित नहीं रहेगा। घायल या बीमार होने वाले अन्य जंगली जानवरों का भी यहां उपचार किया जाएगा। विभागीय स्तर पर केंद्रों की स्थापना को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *