रांची के डोरंडा में अवैध बूचड़खानों की सूचना पर पुलिस की छापेमारी

रांची के डोरंडा में अवैध बूचड़खानों की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, कई थानों की टीम ने की जांच

रांची न्यूज़
Spread the love

रांची के डोरंडा इलाके में अवैध बूचड़खाने संचालित किए जाने की सूचना मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया। हटिया डीएसपी के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर पहुंची और संदिग्ध जगहों की जांच की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सूचना के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है और विभिन्न स्थानों पर जांच जारी है। पुलिस अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *