BJP-NDA शासित राज्य पेट्रोल-डीजल पर VAT ‘कुर्बान’ करेंगे? जानें वसूलते कितना हैं

jharkhand News न्यूज़
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्य ट्रांसपोर्ट फ्यूल पर लगने वाला टैक्स यानी वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) कम कर सकते हैं. खासकर डीजल पर टैक्स कम करने की बात हो रही है. केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर घटाकर जीरो कर दी थी और पेट्रोल पर इसे 3 रुपये किया था.

मामले से जुड़े चार अधिकारियों ने नाम ना छापने की शर्त पर मिंट को बताया कि ईरान जंग पर बने सेक्रेटरीज के एक विशेष ग्रुप ने महंगे कच्चे तेल से पड़ने वाले असर को कम करने के लिए VAT में कटौती करने पर चर्चा की है. ऐसे में केंद्र सरकार जल्द ही राज्यों से VAT टैक्स को कम करने के लिए कह सकती है. कहा गया कि बीजेपी शासित राज्यों से उम्मीद होगी कि वे वैट में कटौती करेंगे.अधिकारियों ने बताया,”BJP के नेतृत्व वाली राज्य सरकारें ट्रांसपोर्ट फ्यूल पर VAT कम कर सकती हैं. डीजल पर टैक्स में कटौती पर खास तौर पर विचार किया जा रहा है, क्योंकि इसका असर सभी क्षेत्रों पर पड़ता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *