छोटी दीवाली पर बाजारों में रौनकदीपावली से एक दिन पहले शनिवार को छोटी दीवाली के दिन बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, जिसकी चहल-पहल देर रात तक जारी रही। सड़कों के किनारे मिट्टी के दिए और खिलौने के दुकानें सजी हुई दिखीं। साथ ही दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरों , लाइटों और सजावटी सामानों से सजी नजर आई।
शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों के किनारे सजी बाजारों में पारंपरिक मिट्टी के दिए , कलश , खिलौने और घरौंदे लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दिए को जलाने के लिए करंच के तेल भी ब्रिकी हो रही है। सुबह से ही लोग मिट्टी के दिए , खिलौनों की दुकानों पर बच्चों और महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही हैं। ठेले पर पारंपरिक हाथी-घोड़े वाली मिठाइयों। वहीं, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के घरौंदे की खूब ब्रिकी हो रही हैं।
पारंपरिक पूजा सामग्री की खरीदारीपूजा में प्रयोग होने वाले पारंपरिक पूजा सामग्री जिनमें धान बाली , भूंजा , धान- मकई लावा , कमलगट्टा , हल्दी गाठ , पीली सरसों और कौड़ी की भी लोगों खरीदारी करते नजर आ रहें है। वहीं, गेंदा के फूल , आम पत्ते , पान पत्ता और कमल के फूल की भी लोग खरीदारी करते नजर आए।बाजार में दीपावली के सामानों के दाममिट्टी के दिए 150 से 200 रुपये सैकड़ाबड़ा दीया 10 से 50 रुपये
मिट्टी कलश 20 से 50 रुपयेरुई बाती 10 रुपये पैकेटबाजार में मिट्टी के खिलौने 30 से 80 रुपयेग्वालिन 80 से 150 रुपयेमिट्टी के घरौंदे 200 से 500 रुपयेलक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 360 से 2500 रुपयेकुबेर पोटली 50 से 80 रुपयेधान की बालियां 20 से 50 रुपयेपारंपरिक हाथी-घोड़े वाली मिठाई 200 रुपये किलो
