बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग

News न्यूज़ बिहार
Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है. ये आग प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी थी, जिसमें अब तक 3 मरीजों की मौत होने की खबर है. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि आग लगने के बाद अस्पताल का स्टाफ मरीजों को आग में जलता छोड़कर फरार हो गया.प्रसाद अस्पताल में सुबह करीब 3 बजे आग भड़क उठी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गैर-मानवीय होने के आरोप लगाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *