माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि1

रांची न्यूज़
Spread the love

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़) पहुंचकर उनकी पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अत्यंत दु:खद क्षण में माननीय राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं समस्त शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और माननीय मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *