मैं जुनैद अनवर झारखंड मुक्ती मोर्चा का केंद्रीय समिति सदस्य आज झारखंड के हाजियों से मिलने और उनका हाल चाल जानने मक्का के अजीज्या गया था जहाँ मुझे चौकने वाली बातों की जानकारी मिली हज में भी दिख रहा है भाजपा सरकार का मुसलमानों के साथ भेद भाव तीर्थ यात्राओं पर करोड़ों लुटाने वाली सरकार हज में हज यात्रियों से कमाई करने में जुटी है अन्य वर्षों की तुलना हज 2026 में सुविधाओं के अभाव के साथ साथ परेशान हैं भारतीय हज यात्री कोई भी माप दंड नजर नहीं आ रहा है * खाने का कोई सही इंतेजाम नहीं भीड़ अधिक होने के कारण होटल वाले कर रहे हैं मनमानी और घटिया खाना खिला रहे हैं अधिकतर भारतीय हाजियों का सिकायत आ रहा है * एक एक कमरा जो धर्मशाला की तरह है आठ आठ लोगों को रखा गया है दो कमरों में मात्र एक शौचालय है अधिक उम्र के हाजियों को काफ़ी परेशानी हो रही है * ग़ैर महरम कह कर महिला और पुरुषों को अलग अलग रखा गया है लेकिन शौचालय दोनों को एक ही दिया गया है जहाँ महिला पुरुष एक लाइन में शौच में जाने के लिए खड़े रहते हैं * शुक्रवार जुमे की नमाज में काबा शरीफ जाने के लिए सुबह सात बजे तक बसें बंद कर दी गई जब की भारतीय हाजी नहाने धोने में परेशानी के कारण तैयार ही नहीं हो सके और काफ़ी लोग काबा नहीं पहुँच पाए* स्मार्ट वाच में बड़ा घोटाला नज़र आ रहा है सामान्य फ़ीचर वाले स्मार्ट वाच मार्केट में 500 से 2000 रुपये में उपलब्ध है जब की हाजियों से इसका कीमत 7000 रुपये वसूला गया है स्मार्ट वाच खरीदने वाले पदाधिकारी की जाँच की जाए तो बड़ा घोटाला सामने आएगा * अधिकतर बुजुर्ग और ग्रामीण छेत्रों के लोग स्मार्ट वाच को संचालित नहीं कर पा रहे हैं और ना यह स्मार्ट वाच कोई काम कर रहा है एक लाख बाईस हजार भारतीय हज यात्रियों से सात हजार के दर से 85 करोड़ 40 लाख रुपये वसूला गया है जो बे मतलब का है बैटरी बैकअप भी बिल्कुल नहीं है जो आधे घंटे में डिसचार्ज हो जाता है विश्व के दूसरे किसी देश ने स्मार्ट वाच नहीं दिया * इंटरनेशनल करेंसी के अनुसार इंडोनेशिया बांग्लादेश पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के हाजियों के अनुपात भारतीय हाजियों से जादा पैसे लिए गए है और उनका सुविधा भी बहुत अधिक अच्छे कमरों के साथ खाने भी दिए जा रहे हैं लेकिन भारतीय हाजियों का हाल बदतर है भारतीय हाजी खाने के लिए लाइन लगा कर टोकन ले रहे है घंटों बाद खाना मिल रहा है खाने का स्तर भी बदतर है खाने में प्रति दिन सैकड़ों रियाल खर्च हो रहे हैं * हज कमेटी आफ इंडिया भारतीय हाजियों के साथ न्याय नहीं कर रही है जो सरासर ग़लत है और हज यात्रियों के साथ धोखा है
जुनैद अनवर मक्का से
