कानून की रक्षा करने वाले नियम तोड़े तो न्याय कहां मिलेगा, बाबूलाल ने पुलिस कार्रवाई पर बोला हमला

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

Ranchi News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अरगोड़ा निवासी विजय कुमार साहू के घर 28 अगस्त की रात खूंटी पुलिस के पहुंचने के मामले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए सीएम से पुलिस की कार्रवाई पर जवाब मांगा है.

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि परिवार के अनुसार विजय साहू के नाम पर कोई FIR नहीं है और न ही कोई सर्च वारंट है. इसके बावजूद रात करीब 1 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और दरवाजा पीटकर अंदर जाने का प्रयास किया.

भाजपा नेता ने कहा कि वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर जाने की बात कहते हुए भी सुना जा सकता है. मरांडी ने यह भी कहा कि घर में महिलाएं मौजूद थीं, लेकिन परिवार के अनुसार पुलिस टीम में एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी.


उन्होंने खूंटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह पर परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों का भी जिक्र किया. परिवार का आरोप है कि थाना प्रभारी नशे की हालत में अभद्र व्यवहार कर रहे थे और विजय साहू की पत्नी को जेल भेजने की धमकी दी.

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या रात 1 बजे बिना FIR और सर्च वारंट किसी के घर पहुंचकर दरवाजा पीटना और तोड़कर अंदर जाने की कोशिश करना पुलिस की तय प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून के दायरे में रहकर और तय प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए.

मरांडी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस ही अगर नियमों की अनदेखी करेगी तो आम आदमी न्याय के लिए किसके पास जाएगा.

मरांडी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस ही अगर नियमों की अनदेखी करेगी तो आम आदमी न्याय के लिए किसके पास जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *