झारखंड राज्यसभा चुनाव: नथवानी के पीछे ‘NDA’ का हाथ, क्यों बढ़ गया क्रॉस वोटिंग का खतरा?

News न्यूज़
Spread the love

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को राज्य की सियासी तस्वीर साफ हो गई। सत्तारूढ़ महागठबंधन के उम्मीदवार झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। वहीं एनडीए ने अपना प्रत्याशी उतारने के बजाय दो बार झारखंड से राज्यसभा सांसद रहे निर्दलीय परिमल नथवानी को समर्थन देकर चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया। दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी के उतरने के बाद चुनाव का रोमांच बढ़ गया है।

नामांकन के बाद मुकाबला अब सीधे तौर पर विधानसभा के अंकगणित, राजनीतिक प्रबंधन, क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक मतदान पर टिक गया है। नामांकन के दौरान दोनों खेमों ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, उसका साफ संकेत है कि अगले दस दिनों तक राज्यसभा चुनाव झारखंड की राजनीति का बड़ा केंद्र रहेगा।नामांकन के दिन शक्ति प्रदर्शनसोमवार को सुबह से ही महागठबंधन के विधायक विधानसभा पहुंचने लगे थे। सबसे पहले झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू पहुंचे और दोनों सीटों पर जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक बने। बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने दो-दो सेट में पर्चा भरा। बैद्यनाथ राम के दोनों सेटों में झामुमो के 20 विधायक प्रस्तावक बने, जबकि प्रणव झा के प्रस्तावकों में कांग्रेस व राजद विधायक भी शामिल रहे। नामांकन के बाद सीएम ने गठबंधन नेताओं और विधायकों के साथ बैठक भी की। महागठबंधन ने यह संदेश देने की कोशिश की कि 56 विधायकों का पूरा कुनबा एकजुट है। गठबंधन की ओर से नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में माले के अरूप चटर्जी, सुरेश पासवान, भूपेश बघेल, मंत्री सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, कल्पना सोरेन, संजय यादव आदि मौजूद रहे।भाजपा ने बदली रणनीतिउधर सुबह भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के आवास पर एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, जहां नथवानी को समर्थन देने पर सहमति बनी। नथवानी भी बैठक में मौजूद रहे। यहीं से एनडीए विधायक विधानसभा के लिए निकले। 11:50 बजे नथवानी पहुंचे और सीपी सिंह, नवीन जयसवाल और एनडीए के अन्य विधायकों के साथ नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने स्पष्ट किया कि उसके पास जीत के लिए जरूरी संख्या नहीं है। इसलिए ऐसे प्रत्याशी का समर्थन किया गया जो पहले भी राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।झारखंड विधानसभा में सोमवार को रिटर्निंग अफसर रंजीत कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल करते महागठबंधन के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और प्रणव झा। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के भूपेश बघेल, राजद के सुरेश पासवान समेत अन्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। वहीं एनडीए समर्थित परिमल नथवानी ने भी पर्चा दाखिल किया। उनके साथ प्रस्तावक के रूप में भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *