श्रावणी मेला- 2026 की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने शिवगंगा क्षेत्र का किया निरीक्षण.

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

श्रावणी मेला- 2026 की तारीखें नजदीक आते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार 02 जुलाई को नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने शिवगंगा सरोवर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पूरे शिवगंगा परिसर की साफ-सफाई, आधारभूत संरचनाओं और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी भी उनके साथ मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त ने बताया कि मेले को लेकर कई कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “अभी श्रावणी मेला की तैयारी चल रही है। बड़े नाले की सफाई और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है।”

नगर आयुक्त सुश्री मीणा ने कहा कि शिवगंगा देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पहला और अहम पड़ाव है, इसलिए यहां की व्यवस्था दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि शौचालयों की मरम्मती कराई जा रही है और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *