विज्ञप्तिरेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती रांची ब्रांच में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आज़ाद की 138वीं जयंती मनाया गया था

रांची न्यूज़
Spread the love

विज्ञप्तिरेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती रांची ब्रांच में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आज़ाद की 138वीं जयंती मनाया गया था उन्हें और उनके विचारों को किया गया। विधार्थियो ने उनके सम्मान में कई कार्यक्रम पेश किये।रांची, 11 नवंबर 2026: रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी विचारक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मौलाना आज़ाद के महान व्यक्तित्व, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराना था।कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा एवं हेड इंचार्ज श्रीमती सना अनम के कुशल मार्गदर्शन और निगरानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में एम.डी. तनवीर अहमद सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति के माध्यम से मौलाना आज़ाद के विचारों को जीवंत कर दिया। कक्षा 10 की छात्रा अलविया खान ने प्रभावशाली ढंग से मंच संचालन किया। कक्षा 10 के वसीम अंसारी एवं आलिया परवीन ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन, उनके संघर्ष, देश की स्वतंत्रता तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए।कक्षा 5 की छात्राओं अनाबिया एवं फरज़ीन निशा ने मौलाना आज़ाद की स्मृति में भावपूर्ण शायरी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, कक्षा 7 के छात्र अनाद कासमी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मौलाना आज़ाद के व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए उनकी प्रेरणादायक पंक्तियों का पाठ किया। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष और यादगार बना दिया।प्राचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा: विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा कि, “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस केवल एक महान शिक्षाविद् की जयंती मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें शिक्षा के वास्तविक महत्व को समझने और अपने विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का मानना था कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश के महान व्यक्तित्वों के विचारों, संस्कारों और आदर्शों से भी परिचित कराया जाए, ताकि वे एक जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बन सकें।”रेड सी स्कूल के कोऑडीनेटर तनवीर अहमद ने कहा कि, “आज की नई पीढ़ी को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जैसे महान व्यक्तित्वों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। मौलाना आज़ाद ने देश की आज़ादी के लिए महात्मा गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और स्वतंत्र भारत में शिक्षा को नई दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा, ज्ञान, मेहनत और आपसी सद्भाव के माध्यम से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में देशभक्ति, शिक्षा के प्रति सम्मान और कुछ बड़ा करने का जज्बा पैदा करना है। हमें उम्मीद है कि बच्चे मौलाना आज़ाद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सफलता हासिल करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।”शिक्षा और सद्भाव के संदेश के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रमराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी साधन है। मौलाना आज़ाद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, एकता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।रेड सी इंटरनेशनल स्कूल का यह आयोजन विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक समझ, देशभक्ति और महान विभूतियों के प्रति सम्मान विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा।भवदीय सोनी सितारा केरकेट्टा प्रिंसिपल रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *