मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक श्री अंगद महतो के सेवानिवृत्ति पर उन्हें दी शुभकामनाएं ।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक श्री अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक श्री अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। […]

Continue Reading

मार्था फैरल पुरस्कार से चार विजेता सम्मानितनई दिल्ली

महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के लिए काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को 10वें मार्था फैरल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देशभर से मिले 139 व्यक्तिगत और 117 संस्थागत नामांकनों में से चार श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया।‘मोस्ट प्रॉमिसिंग इंडिविजुअल’ पुरस्कार […]

Continue Reading

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन*रांची, 27 सितंबर।

JITO Ranchi के कार्यकाल 2026–28 के लिए रविवार को एजीएम के पश्चात चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। JITO Ranchi के इतिहास में यह पहली बार है, जब एजीएम के बाद चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन […]

Continue Reading

पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने वालों को मिला सम्मान

श्री मुकेश कुमार , पर्यटन सचिव ने कहा कि पर्यटक मित्र राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आगंतुकों को स्थानीय जानकारी, सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, होटल एवं आतिथ्य क्षेत्र पर्यटकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहयोगी है। पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य स्टेकहोल्डर्स […]

Continue Reading
रांची में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट पर विभागीय कार्यशाला

डिजिटल डेटा संरक्षण पर कार्यशाला, अधिकारियों को डीपीडीपी एक्ट के अनुपालन का प्रशिक्षण

रांची। नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा स्थित न्यू ऑडिटोरियम में “डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 एवं डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन रूल्स, 2025” विषय पर विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन सी-डैक, […]

Continue Reading
पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान 5 बच्चों के डूबने की सूचना

पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान 5 बच्चों के डूबने की सूचना, बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकया में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान पांच बच्चों के डूबने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुख व्यक्त किया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद दुखद और मुश्किल समय है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के […]

Continue Reading

बोकारो में केरलम की तर्ज पर विकसित होगा हाई-टेक हेल्थ कॉटेज, मिलेगा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य लाभ

झारखंड की औद्योगिक राजधानी बोकारो अब इस्पात के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी वैश्विक केंद्र बनने जा रहा है. शहर में केरलम की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘हेल्थ कॉटेज’ का निर्माण कराया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद के माध्यम से आम जनमानस और देश-विदेश के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना […]

Continue Reading

झारखंड के तीन IAS अफसरों ने किया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन

झारखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों राहुल पुरवार, रमेश घोलप और अजय कुमार सिंह ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर जाने की इच्छा जताई है. कार्मिक विभाग के आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन तीनों अधिकारियों ने बाह्य सेवा में जाने के लिए राज्य सरकार को अपना औपचारिक आवेदन सौंप दिया है. राज्य स्तर पर आवेदन […]

Continue Reading

 कुलसचिव को खुद नहीं पता किस विभाग में काम कर रहे हैं उनके कर्मचारी

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में जारी किए गए तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मियों के स्थानांतरण (Transfer Order) आदेश में एक गंभीर प्रशासनिक चूक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी हालिया आधिकारिक पत्र में यह स्पष्ट रूप से उजागर हो गया है कि शीर्ष अधिकारियों और कुलसचिव […]

Continue Reading

गिरफ्तारी के वक्त पुलिस को वजह लिख बतानी होगीः सुप्रीम कोर्ट

गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 21 सितंबर को एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है. इससे आम नागरिकों के हितों की तो रक्षा होगी ही साथ ही पुलिस अधिकारी द्वारा लोगों को गिरफ्तार करने की शक्ति का दुरुपयोग रूकेगा. अदालत ने कहा है कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 22(1) गिरफ्तार किए गए किसी भी व्यक्ति को […]

Continue Reading