समाजसेवी छवि बनाने की कोशिश कर रहे कुख्यात छवि वाले डब्ल्यू सिंह छह माह के लिए जिला बदर

News न्यूज़
Spread the love

पलामू जिला प्रशासन ने कुख्यात गौतम सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है.कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. जारी आदेश के अनुसार 21 जुलाई  से अगले 20 जनवरी, 2027 तक उसका पलामू जिले की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई उसके विरुद्ध दर्ज मामलों एवं कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए की है.आदेश की अवधि के दौरान यदि वह बिना अनुमति जिले में प्रवेश करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बताते चलें कि लंबे समय तक फरार रहने के बाद डब्लू सिंह ने पिछले वर्ष 17 अगस्त को तत्कालीन एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.जेल से बाहर आने के बाद डब्लू सिंह लगातार लोगों के बीच सामाजिक कार्यों के द्वारा सक्रिय रह रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *