रांची, 14 जून 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ भारत विजन के अनुरूप महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश द्वारा आज रांची महानगर के हिंदपीड़ी मंडल स्थित खुराना मैन्शन में “कम तेल की थाली, देश की खुशहाली” जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष *श्रीमती आरती सिंह* ने की। मुख्य रूप से वरीय नेत्री *श्रीमती सीमा शर्मा जी*, कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री *रेणु तिर्की जी*, सह प्रभारी मंत्री *श्रीमती सुचिता सिंह जी*, महामंत्री *सीमा सिंह जी*, उपाध्यक्ष *श्रीमती बबीता झा जी*, *कमलजीत कौर जी*, *सोनम कुमारी जी* तथा मंडल अध्यक्ष *किरन जी* सहित प्रदेश एवं महानगर की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में कम तेल वाले पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संतुलित आहार और तेल की मात्रा कम करके मोटापा, हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। नारी शक्ति की भागीदारी से ही स्वस्थ परिवार और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।उपस्थित महिलाओं ने अपने घरों से ही कम तेल युक्त भोजन अपनाने और अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
