सांसद की पहल से किशनपुर चौक पर बदला गया 200 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

Uncategorized
Spread the love

पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत किशनपुर चौक पर लंबे समय से खराब पड़े 200 केवीए ट्रांसफार्मर को सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से बदल दिया गया है। नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों, व्यापारियों और बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण किशनपुर चौक, स्थानीय बाजार, स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियां भी ठप पड़ गई थीं।स्थानीय लोगों ने समस्या की जानकारी किशनपुर की मुखिया एवं सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता को दी। इसके बाद उन्होंने मामले से सांसद विष्णु दयाल राम को अवगत कराया। सांसद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।सांसद के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। बिजली बहाल होने से भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिली है, वहीं कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है।स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से उन्हें प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान हो रहा था। मोबाइल चार्जिंग, शीतल पेय पदार्थों की बिक्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे।मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता ने सांसद विष्णु दयाल राम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों और व्यवसायियों ने भी सांसद के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *