एसपी प्रवीण पुष्कर ने लिया कांवरिया रूट का जायजा

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

श्रावणी मेला- 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बाबा धाम आने वाले कांवरिया रूट लाइन का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर, डीएसपी सीसीआर, डीएसपी ट्रैफिक, थाना प्रभारी देवघर और सार्जेंट मेजर भी साथ रहे। एसपी ने हिंडोला रेलवे ब्रिज, घोरमारा, हथगढ़, कोरिया और S.A बस पड़ाव समेत रूट के संवेदनशील पॉइंट्स का दौरा किया। *सुरक्षा और सुविधा पर जोर* एसपी ‘प्रवीण पुष्कर’ ने हर जगह सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण प्लान और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल-शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। मेले के दौरान लाखों कांवरियों का दबाव देखते हुए अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। एसपी ने मौजूद पदाधिकारियों को कहा कि रूट पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल कैंप और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था पुख्ता हो। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पहले से तैयार रखा जाए ताकि जाम की स्थिति न बने। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत पहली प्राथमिकता है। मेले तक रूट का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *