रांची. दीपावली के पावन त्योहार से पहले धनतेरस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर में भगवान कुबेर की जमकर कृपा बरसी. रियल एस्टेट, कमोडिटी से लेकर फुटकर बाजार में धनतेरस पर लोगों ने जमकर शॉपिंग की. रियल एस्टेट के क्षेत्र में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 38 प्रतिशत ज्यादा कारोबार हुआ. इस बार रांची के पांच रजिस्ट्री कार्यालयों को मिलाकर कुल 163 दस्तावेज़ों की रजिस्ट्री हुई. जिसमें 21 फ्लैट की रजिस्ट्री शामिल हैं. जबकि पिछले वर्ष महज 138 दस्तावेजों का ही निबंधन हुआ था. अगर राज्य भर में धनतेरस के मौके पर रियल एस्टेट कारोबार की बात करें तो शुक्रवार को 657 रजिस्ट्री हुई.
