पेलोडर की चपेट में आकर खलासी की मौत, मुआवजे की मांग पर डटे परिजन

झारखंड न्यूज़
Spread the love

Bokaro : सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहल में आरकेटी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय खलासी करण रजवार की काम के दौरान मौत हो गई. करण चलकरी झुंझको का रहने वाला बताया जा रहा है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान करण कथित तौर पर पेलोडर की चपेट में आ गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में करण को इलाज के लिए सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया. हालांकि, जांच के बाद  डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए. हादसे के बाद अस्पताल परिसर में लोगों में आक्रोश देखा गया. परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *