तीर्थ औए कुंभ यात्राओं में मोदी सरकार पैसे लुटाती है और हज यात्रा से लुट रही है – जुनैद अनवर हज को धंधा बना कर लुट रही है केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार टेंडर मैनेज कर हज यात्रिओं को लुट रही है हज में भी दिख रहा है भाजपा सरकार का मुसलमानों के साथ भेद भाव हज से आठ मांह पहले ही हज फ़ीस का एक मोटा रकम वसूल लेती है अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार जिस से करोडो ब्याज कमाती है तीर्थ यात्राओं पर करोड़ों लुटाने वाली सरकार हज में हज यात्रियों से कमाई करने में जुटी है 2027 हज यात्रा के लिए सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी का जो टेंडर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने 11 अगस्त को निकाला जिस में 16 कंपनियों ने भाग लिया इस में 13 कंपनियों को डिस्क्वालिफाई कर दिया अब तिन बचे 1 मशरिक अल मुतमईजा जिसका दर – 8713 रियाल था 2 इथरा अल खैर जिसका दर – 9777 रियाल था3 मशरिक अलं मशेया जिसका दर – 9721.7 रियाल था नियमतः यह टेंडर L1 हुवे मशरिक अल मुतमईजा को मिलना चाहिए था टेंडर एव्यूलेशन कमेटी में आईएएस आईएफएस अफसर हैं और इन्होने भी L1 का ही अनुशंसा किया लेकिन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार सब से अधिक दर पर टेंडर डालने वाली कम्पनी को सेटिंग के तेहत सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी के लिए चुन लिया इस कम्पनी को पिछले चार सालों से लगातार चुना जा रहा है अगर L1 को चुना जाता तो एक भारतीय हज यात्री को तक़रीबन 28000 रूपये कम लगता जहाँ उमरह में 90 हजार तक के खर्च आते हैं वही हज में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार 5 लाख तक वसूल रही है हज 2026 में इसी कम्पनी को टेंडर दिया गया था सुविधाओं के अभाव के साथ साथ परेशान रहे थे भारतीय हज यात्री कोई भी माप दंड नजर नहीं आया *हज कमिटी ने हाजियों को खाना नहीं दिया था खाने का कोई सही इंतेजाम नहीं भीड़ अधिक होने के कारण होटल वाले कर रहे थे मनमानी और घटिया खाना खिला रहे थे अधिकतर भारतीय हाजियों का सिकायत था * एक एक कमरा जो धर्मशाला की तरह है आठ आठ लोगों को रखा गया है दो कमरों में मात्र एक शौचालय है अधिक उम्र के हाजियों को काफ़ी परेशानी हो रही है * ग़ैर महरम कह कर महिला और पुरुषों को अलग अलग रखा गया है लेकिन शौचालय दोनों को एक ही दिया गया है जहाँ महिला पुरुष एक लाइन में शौच में जाने के लिए खड़े रहते हैं * स्मार्ट वाच में बड़ा घोटाला किया गया था सामान्य फ़ीचर वाले स्मार्ट वाच मार्केट में 500 से 2000 रुपये में उपलब्ध है जब की हाजियों से इसका कीमत 7000 रुपये वसूला गया है स्मार्ट वाच खरीदने वाले पदाधिकारी की जाँच की जाए तो बड़ा घोटाला सामने आएगा * इंटरनेशनल करेंसी के अनुसार इंडोनेशिया बांग्लादेश पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के हाजियों के अनुपात भारतीय हाजियों से जादा पैसे लिए गए है और उनका सुविधा भी बहुत अधिक अच्छे कमरों के साथ खाने भी दिए जा रहे हैं लेकिन भारतीय हाजियों का हाल बदतर है भारतीय हाजी खाने के लिए लाइन लगा कर टोकन ले रहे है घंटों बाद खाना मिल रहा है खाने का स्तर भी बदतर है खाने में प्रति दिन सैकड़ों रियाल खर्च हो रहे हैं * हज कमेटी आफ इंडिया भारतीय हाजियों के साथ न्याय नहीं कर रही है जो सरासर ग़लत है और हज यात्रियों के साथ धोखा हैमैं हज कमिटी आफ इण्डिया से एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से आग्रह करता हूँ भारतीय हज यात्रियों को लूटना बंद करे और अन्यदेशों की तरह सुविधा उपलब्ध कराए जुनैद अनवर
