रांची: बाइक में टक्कर को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, 5 घायल, भारी पुलिस बल तैनात

रांची न्यूज़
Spread the love

झारखंड के रांची में शनिवार रात एक स्कूटर चालक ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद दो समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई। इस झड़प में बाइक मालिक आशीष सहित अन्य चार लोग घायल हो गए।

दरअसल, स्टू़डियो मालिक आशीष की बाइक बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक स्कूटर सवार व्यक्ति ने उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद आशीष ने स्कूटर सवार से बाइक की रिपेयरिंग के लिए पैसे देने को कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

मामले के बाद बाइक मालिक के परिजन आ गए। इसके बाद 15 से 20 लोग लाठी डंडा और धारदार हथियार के साथ मौके पर पहुंचे। और स्टूडियो मालिक पर हमला करना शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देखकर आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। साथ ही स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इससे इलाके में तनाव पूर्ण स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को बिगड़ता देखकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची में सांप्रदायिक तनाव के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो तुष्टीकरण नीतियों से सांप्रदायिक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *