सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से हमला, TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

News झारखण्ड न्यूज़
Spread the love

 जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास रविवार देर रात दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में  गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है . 

TMH में भर्ती घायल की पहचान सिदगोड़ा के विद्यापति नगर निवासी अभिषेक गिरी के रूप में हुई है. बताया जाता है  कि वह फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट हैं. मिली जानकारी के अनुसार  देर रात कुछ युवकों ने अभिषेक और उसके साथी अजय रविदास पर हमला कर दिया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हेंं अस्पताल पहुंचाया, 

हमला करने का आरोप अमित सिंह, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह और देप्पू नामक युवक पर लगाया गया है.  हमलावरों पर दोनों के साथ मारपीट करने, 10 हजार रुपये लूटने का आरोप है. हालांकि,पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है .

हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *