इटली रवाना सिमडेगा का आम्रपाली आम, दूसरी खेप का निर्यात ।

News न्यूज़ रांची न्यूज़
Spread the love

इटली रवाना सिमडेगा का आम्रपाली आम, दूसरी खेप का निर्यात ।उपायुक्त कंचन सिंह ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।सिमडेगा। जिले के किसानों द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम की दूसरी अंतरराष्ट्रीय खेप मंगलवार को इटली के लिए रवाना की गई। हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम परिसर से उपायुक्त कंचन सिंह ने एक मेट्रिक टन आम से लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए रवाना किया,जहां से इसे कार्गो विमान द्वारा इटली भेजा जाएगा।मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना और जेएसएलपीएस के सहयोग से उत्पादित आम का निर्यात महिला जागृति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उत्पादन के साथ बेहतर और स्थायी बाजार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने कहा कि इस पहल से किसानों की आय बढ़ रही है और सिमडेगा का आम्रपाली आम वैश्विक बाजार में पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *