22 करोड़ गबन मामले में गुमला कोर्ट से 7 दोषियों को सजा, CID ने की थी जांच

Ranchi: गुमला और पलामू में फर्जी चेक के माध्यम से 22 करोड़ की निकासी करने वाले सात दोषियों को कोर्ट ने शनिवार को सात-सात साल सजा सुनाई है. गुमला कोर्ट ने जिन आरोपियों को सजा सुनाई है, उसमें, गणेश लोहरा, पंकज तिग्गा, राज कुमार तिवारी, मनीष कुमार पांडेय, इकबाल अंसारी, साजन राज उर्फ मनीष जैन […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड हाई कोर्ट परिसर पहुंचकर झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है। न्यायाधीश […]

Continue Reading

नगर पंचायत ने डेंगू को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

 चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत की एक टीम ने जागरूकता अभियान चलाया. टीम वार्ड संख्या 10 स्थित बाजपेई नगर में घर-घर जाकर इस बात की जांच की कि किसी कारण डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं अथवा नहीं. टीम ने कई संभावित जगहों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया. पदाधिकारी ने ग्रामीणों से […]

Continue Reading

सदर अस्पताल में शुरू होगा 10 बेड का कुपोषण उपचार केंद्र

सदर अस्पताल में बच्चों के बेहतर इलाज का प्रयास प्रबंधन ने शुरू कर दिया है. इस सप्ताह जहां न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट शुरू हो रही है, वहीं एनबीएसयू के साथ सदर अस्पताल में 10 बेड के कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) की भी शुरुआत होनेवाली है. तैयारी अंतिम चरण में है. अधिकारियों के अनुसार इस माह […]

Continue Reading

1.10 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार

1.10 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी को सीआईडी की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में नीरज कुमार पाण्डेय,अशोक कुमार, काजिम शामिल है. सभी की गिरफ्तारी चेन्नई से की गई. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से कांड से संबंधित मोबाइल, पासबुक, चेकबुक, बरामद किया गया है. सीआइडी के […]

Continue Reading

चिकित्सकों ने कहा- प्लेटलेट्स को लेकर हड़बड़ाए नहीं

पूरे राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रसार तेजी से हो रहा है. अबतक झारखंड में डेंगू के 1111, जबकि चिकनगुनिया के 271 मरीज मिले हैं. बुधवार को राज्य भर में डेंगू के 43 नए मरीज मिले, इनमें सबसे ज्यादा 18 रामगढ़ में मिले हैं. वहीं चिकनगुनिया के भी चार मरीजों की पुष्टि हुई है. […]

Continue Reading

सोनुवा : मानसिक रूप से बीमार छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

सोनुवा थाना क्षेत्र की तैरा गांव की रहने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा जंयती प्रमाणिक(15) ने सोनुवा-लोटापहाड़ स्टेशन के बीच गोलमुंडा रेल फाटक समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार देर शाम की है. घटना के करीब 15 घंटे बाद बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डाउन लाइन […]

Continue Reading

जवाहर नवोदय विद्यालय के जूडो खिलाड़ियों का केरल में जलवा

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता केरल के कोल्लम में 11 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक हासिल किए. बता दें कि इस प्रतियोगिता […]

Continue Reading

पटना में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए

राजधानी पटना में देह व्यापार फल-फूल रहा है. अक्सर पुलिस की टीम कई संदिग्ध होटलों, लॉज और अपार्टमेंट में छापा मारती है. ताजा मामला बिहटा थाना क्षेत्र के होटल प्रिंस से जुड़ा हुआ है. यहां पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल में छापा मारा. इस […]

Continue Reading

भारत-कनाडा के बिगड़े संबंध, ट्रूडो के बयान पर पूर्व राजनयिक और विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?

भारत और कनाडा के रिश्ते संभवत: अब तक की सबसे ख़राब स्थिति में हैं. पहले कनाडा और फिर भारत ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. ये क़दम दोनों देशों ने जस्टिन ट्रूडो के उस बयान के बाद उठाया है, जिसमें उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के होने […]

Continue Reading