20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

 दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई. यहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वांगचुक होश में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की […]

Continue Reading

झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सुहर्ष गुप्ता राज्य टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने री-नीट (UG) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. 21 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में 22,79,743 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 19,99,895 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 11,21,185 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की. परीक्षा देश के 551 शहरों और 14 विदेशी शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर […]

Continue Reading

RJD को बड़ा झड़का, वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने का भी ऐलान

 राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने इस्तीफा देने का कारण पिछले कई महीनों से पार्टी की ओर से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जाना बताया है. तिवारी ने गुरुवार शाम एक भावुक […]

Continue Reading

Ranchi : जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में 89 मामलों का मौके पर निपटारा

रांची पुलिस ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को जिले के सभी थाना और ओपी में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के तहत वरीय पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थानों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए.  इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) […]

Continue Reading

335 साल पुरानी आस्था व विश्वास और आदिवासी-सदान की साझा विरासत की मिसाल है रांची का जगन्नाथपुर मंदिर

राजधानी रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथपुर मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आदिवासी और सदान समाज की साझा सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. करीब 335 वर्ष पुराने इस मंदिर में हर साल निकलने वाली रथयात्रा राज्य के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में गिनी जाती है. इसमें सिर्फ झारखंड से ही नहीं, […]

Continue Reading

भगवान श्रीजगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा आज, 6 आईपीएस, 4 से अधिक डीएसपी, 5000 से अधिक जवान तैनात

राजधानी रांची में आज गुरुवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया है. रथ यात्रा की सुरक्षा में 6 आईपीएस अधिकारी, 4 से अधिक डीएसपी, 5000 से अधिक पुलिस जवान तैनात […]

Continue Reading

लोककथाओं में जीवित है अधूरा जगन्नाथपुर मंदिर, नयासराय तालाब में मौजूद पत्थरों में छुपे हैं कई रहस्य

धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की स्थापना से जुड़ी एक रोचक लोककथा आज भी रांची के नयासराय (सपारोम) क्षेत्र में सुनने को मिलती है.  स्थानीय लोगों का दावा है कि वर्षों पहले नयासराय तालाब के बीच भगवान जगन्नाथ का एक मंदिर बनाने की शुरुआत हुई थी, लेकिन किसी कारणवश इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका. […]

Continue Reading

 JAC ने कक्षा 8वीं विशेष परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, 28 जुलाई को होगी परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं विशेष परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी है. यह विशेष परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जो मुख्य परीक्षा 2026 में Marginal, Fail, Absent रहे हैं या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे.विशेष परीक्षा 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) […]

Continue Reading

SSP का आधी रात थानों में औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना के प्रभारी व ओडी प्रभारी से जवाब तलब

Ranchi :  रांची एसएसपी राकेश रंजन मंगलवार देर रात करीब एक बजे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतरे. इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और पुलिस चेकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. बिना पूर्व सूचना एसएसपी के निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. निरीक्षण […]

Continue Reading

पुलिस मुख्यालय का आदेश: लापता व बरामद व्यक्तियों के मामलों की निगरानी के लिए हर जिले में बनेगी मॉनिटरिंग टीम

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में गुम एवं बरामद व्यक्तियों से संबंधित मामलों की प्रभावी निगरानी और अनुसंधान के लिए सभी जिलों में स्थायी मॉनिटरिंग टीम गठित करने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी कर सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा […]

Continue Reading